पत्रकारों के सवाल पर भड़के मंत्री जीवेश मिश्रा, कहा- पिस्तौल लेकर चलो, कोई जबरदस्ती है क्या

By: Jan Manas

On: Wednesday, August 20, 2025 10:30 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- अविनाश श्रीवास्तव

Sasaram: पत्रकारों के सवाल पर भड़के मंत्री जीवेश मिश्रा, कहा- पिस्तौल लेकर चलो, कोई जबरदस्ती है क्या. सासाराम में नगर विकास विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा उस समय गुस्सा गए, जब उनसे कुछ पत्रकार नगर की समस्याओं से संबंधित ताबड़तोड़ सवाल करने लगे.

पत्रकारों के सवाल पर भड़के मंत्री

इसके बाद नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को कहा कि आप हमारे मर्जी के खिलाफ हमारा बयान नहीं ले सकते हैं. आप लोग कैमरे की जगह अब पिस्तौल लेकर चलो. बता दें कि नगर विकास की करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने मंत्री सासाराम पहुंचे थे. इस दौरान नगर में व्याप्त समस्याओं से संबंधित जब उनसे सवाल किया जाने लगा तो मंत्री पत्रकारों को धैर्य रखने की अपील करने लगे.

मर्जी के खिलाफ नहीं ले सकता कोई बयान

जब मंत्री जीवेश कुमार जब कार्यक्रम स्थल से निकलने लगे तो उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों, वार्ड पार्षदों तथा उपस्थित पत्रकारों के समक्ष कहने लगे की हमारी मर्जी के खिलाफ हमसे कोई बयान नहीं ले सकता है.

ऐसा है तो पिस्तौल लेकर चलो

यही हाल रहा तो पत्रकारों को पिस्तौल लेकर चलना चाहिए. लेकिन जब उन्होंने सामने कैमरा देखा तो बात को हंसी ठिठोली में उड़ाने की कोशिश की. मंत्री के गार्ड ने भी कैमरा पर्सन को आगे की रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया.

ये भी पढ़ें-

पटना में जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल, PK ने कहा- हिम्मत है तो…

पटना एम्स में आनंद मोहन की बहू बेटे के साथ मारपीट, भागकर बचानी पड़ी जान, एफआईआर दर्ज

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment