- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: बीच सड़क पर बिचौलिए की जमकर हुई पिटाई. वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए थे दो हजार रुपए. सहरसा कोर्ट में काम करवाने के एवज में दो हजार रुपये ठगने वाले एक बिचौलिए को लोगों ने बीच सड़क पर पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक के समीप की है.
बीच सड़क पर दे दना दन
बीच सड़क पर हो रहे हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद बिचोलिये को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस अपने साथ ले गई. वहीं मौके पर मौजूद पीड़ित परिवार ने बताया कि कोर्ट में वृद्धा पेंशन के कागजात बनवाने के नाम पर बिचोलिये ने 2 हजार रुपये लिया था. लेकिन रुपये देने के बाद भी बिचौलिये ने काम नहीं कराया.

वृद्धा पेंशन के नाम पर लिए थे 2 हजार रुपए
इसी क्रम में आज अम्बेडकर चौक के समीप बिचौलिया पकड़ा गया जिसके बाद लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, पीड़ित शनि कुमार शर्मा ने कहा कि वृद्धा पेंशन कराने के लिए दो हजार रुपए लिया है. पत्नी के साथ मारपीट, उसे छुड़ाने गए तो मेरे साथ भी मारपीट की. जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया.
काम के लिए पूछने पर पत्नी को मारा
पीड़ित शनि शर्मा का कहना है कि वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए दो हजार रुपए लिए. जब मेरी पत्नी उससे पूछने गई कि काम कब तक होगा तो उसने मेरी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया. जब मैं वहां पहुंचा तो मुझे भी उसने मारा. फिर क्या था लोगों ने बिचौलिया को पकड़ लिया और अच्छी तरह से सबक सीखा दिया.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान
सहरसा में खेत में खाद छिड़कने के विवाद में मारपीट, गंभीर स्थिति में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट, महिला को घर से खींचकर पीटा, अस्पताल में भर्ती






