- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में खेत में खाद छिड़कने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष को खेत में खाद छीटने से मना कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है. इस मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है.
लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
जख्मी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है. वहीं जख्मी ने इस मामले में बताया कि मैं अपने खेत में खाद छिट रहा था तभी सुरेंद्र यादव आया और मुझे खाद छिटने से रोक कर मेरे साथ में लाठी डंडे से मारपीट करने लगा, जिसमें मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया.
पानी पटाने के विवाद में मारी थी गोली
एक दिन पहले खेत में पानी पटाने के विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड के जवान को गोली मारी थी. सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी गई है. गुरुवार को पानी पटाने के विवाद में एक सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान को सीने में दो गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है. आनन फानन में परिजनों ने जख्मी जवान को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है. जहां जख्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
महेशपुर गांव की घटना
घटना जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नं 9 की बताई जा रही है. जख्मी की पहचान सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो सौरबाजर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नं 9 का रहने वाला बताया जा रहा है.
खेत में पानी पटाने को लेकर विवाद
वहीं, घटना को लेकर जख्मी सेवा निवृत्त होमगार्ड जवान के भाई बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की वर्षा का पानी सुजीत कुमार के खेत से बह गया. उसको शंका हुआ कि सुरेन्दर यादव खेत से पानी बहा दिया. इसी को लेकर विवाद हुआ और सुजीत नामक युवक ने सुरेन्दर यादव पर गोली चला दी. दो गोली सीने में लगी है. स्थिति अभी गंभीर है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी, पानी पटाने को लेकर हुआ विवाद
पानी मांगने पर दारोगा का सिर फोड़ दिया, होमगार्ड बहाली के दौरान हुई घटना






