- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम गांव वार्ड 3 में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. जिस मारपीट में एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है.
जमीन विवाद में मारपीट
जख्मी महिला की पहचान अशोक पंडित की पत्नी हीरा देवी के रूप में हुई है. वहीं इस मामले को लेकर जख्मी का पति ने बताया कि रोहित पंडित, सुधीन पंडित, रामपुकार पंडित मेरे जमीन को जबरन बांस के टाट से घेर रहा था मेरी पत्नी ने मना किया तो यह सभी मिलकर जबरन मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी के साथ लाठी डंडा और धारदार हथियार से मारपीट किया है. जिस मारपीट में मेरी पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है.
पीड़ित की गोतनी ने क्या कहा
पीड़ित की रिश्तेदार चंदन देवी ने कहा कि कुछ लोग जमीन पर टाट लगा रहे थे, पीड़ित ने रोका और कहा कि बीच में आढ़ी (डिवाइडर) पर से टाट लागाइए. इसमें उसे सीता देवी, फिर रोहित पंडित, सुधीन पंडित सब ने मिलकर खेत की तरफ खींचकर खूब पीटा. घायल होने के बाद पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पीड़ित के पति ने क्या कहा
पीड़ित महिला के पति अशोक पंडित ने कहा कि वो लोग हमारे जमीन में टाट लगा रहा था. टाट नहीं लगाने दिया तो, घर से चिल्लाकर रोकने की कोशिश की तब रोहित आया, उसकी मम्मी आई और सुधीन पंडित आया सब मिलकर मेरी पत्नी को खींचकर लाठी डंडा से मारा. पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में करा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
मुजफ्फरपुर में युवक की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया, आंखें निकाली, नाखून भी नोच डाला






