Job Vacancy: ईपीएफओ, यूपी टीचर, ओरिएंटल इंश्योरेंस, जीविका में भर्ती का मौका, पद-पात्रता यहां करें चेक

By: Hemlata Karn

On: Thursday, August 7, 2025 11:00 AM

Google News
Follow Us

Patna: रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं के लिए इस हफ्ते इन चार जगहों पर बंपर वैकेंसी (Job Vacancy) निकली है. युवाओं के जॉब सर्च की परेशानी को यह आर्टिकल काफी कम कर देगा. कहां-कहां वैकेंसी निकली है, किन-किन पदों पर पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में पढ़ें.

EPFO में आफिसर के पद पर 230 वैकेंसी

संघ लोक सेवा आयोग यानी कि यूपीएससी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत एनफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 230 पदों पर वैकेंसी निकली है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो इंफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर के लिए अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है. वहीं, असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल रखी गई है. एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, वहीं, ओबीस को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. रिक्रूटमेंट सेक्शन में यूपीएससी ईपीएफओ रिक्रूटमेंट 2025 अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें. अपनी वैलिड ईमेल और फोन नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें. फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भर दें. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट आउट लेकर रख लें.

उम्मीदवारों के चयन की बात करें तो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार होगा. चयन के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2025 है.

2. ओरिएंटल इंश्योरेंस 500 पदों पर भर्ती

सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट की भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है. ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 500 पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गय है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://orientalinsurance.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 2 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं.

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो- ओआईसीएल में असिस्टेंट की भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए. वहीं, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्लूडी के लिए यह 50 प्रतिशत है. पढ़ाई के दौरान इंग्लिश बतौर विषय होना अनिवार्य है.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ओआईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट https://orientalinsurance.org.in पर जाएं. करियर सेक्शन में अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके सभी जानकारी भर दें. अब रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे. फिर एप्लिकेशन प्रोसेस को आगे बढ़ाएं. अपनी सर्टिफिकेट और अन्य डिटेल्स दर्ज करें. फोटो और सिग्नेचर को सही तरीके से अपलोड करें. फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फाइनल सबमिट कर दें और आगे के काम के लिए प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन की बात करें तो टियर-1, टियर- 2 एग्जाम के बाद रीजनल लैंग्वेज टेस्ट होगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी. 7 सितंबर 2025 को टियर- 1 परीक्षा का आयोजन होगा. वहीं, टियर-2 एग्जाम 28 अक्टूबर को होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 अगस्त 2025 है.   

3. यूपी में एलटी ग्रेड शिक्षक के पद पर 7466 पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 7466 पदों पर भर्ती होगी. इसमें फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 जुलाई से चल रही है जो कि 28 अगस्त तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशनयल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 4 सितंबर तक फॉर्म में सुधार करा सकते हैं.

सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष / महिला शाखा) परीक्षा 2025 के अन्तर्गत रिक्तियों की कुल संख्या 7466 है, जिसमें राजकीय विद्यालयों के अन्तर्गत पुरुष शाखा हेतु 4860 रिक्तियां एवं महिला शाखा हेतु 2525 रिक्तियां और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अन्तर्गत कुल रिक्तियां 81 हैं. रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों / आवश्यकतानुसार बढ़ / घट सकती हैं.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ साथ बीएड भी होना चाहिए.

उम्मीदवार के लि आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2025 को 21 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए. 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए. उनका जन्म 02 जुलाई 1985 से पूर्व तथा 01 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए. दिव्यांगों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट होगा. यूपी के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण / अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशनयल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in जाकर. क्लिक फोर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) फिर दिए गए निर्देश के अनुसार फॉर्म भरें. फॉर्म भरने में ओटीआर नंबर की भूमिका अहम होगी. आवेदन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन से पहले एकल अवसरीय पंजीकरण (OTR) कर OTR नम्बर प्राप्त कर करें क्योंकि “O.T.R. आधारित ऑनलाइन आवेदन” ही स्वीकार किये जायेंगे. फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2025 है. फॉर्म में 4 सितंबर तक करेक्शन करा सकते हैं.

4. BRLPS: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 61 साल

बिहार में 2747 पदों पर निकाली निकाली गई भर्ती, बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (BRLPS) कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और अकाउंटेंट के 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर की सैलरी 15,990 रुपए प्रतिमाह, अकाउंटेंट को 22,662 रुपए प्रतिमाह, ऑफिस असिस्टेंट को 15,990 रुपए प्रतिमाह, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर 36,101 रुपए प्रतिमाह, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट को 32,458 रुपए प्रतिमाह, एरिया कोऑर्डिनेटर को 22,662 रुपए प्रतिमाह और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव 22,662 रुपए प्रतिमाह होगी.

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता- कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर 12वीं (महिला), फ्रेश ग्रेजुएट (पुरुष) की जरूरत है. अकाउंटेंट के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट, ऑफिस असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएट, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए ग्रेजुएट, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट के लिए पीजी डिप्लोमा, डिग्री, ग्रेजुएट, एरिया कोऑर्डिनेटर के लिए ग्रेजुएट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के लिए बीटेक, बीसीए, बीएससी या पीजीडीसीए किए होने चाहिए.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु सीमा सामान्य ईडब्ल्यूएस (पुरुष) का 37 साल, महिला (यूआर / बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस) का 40 साल, पुरुष (बीसी / ईबीसी) को 40 साल, एससी / एसटी (पुरुष और महिला) का 42 साल, सेवानिवृत्त सरकारी/ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम / बैंक अधिकारी का 61 साल और वर्तमान BRLPS कर्मचारी का 55 साल होनी चाहिए.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं. “Career” सेक्शन पर क्लिक करें. Jeevika Bharti 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. Apply Online पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें. आवेदन शुल्क यूआर, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस को 800 रुपए, एससी, एसटी, दिव्यांग को 500 रुपए देने होंगे.

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

उत्तर प्रदेश में एजुकेटर की भर्ती, अनुबंध के आधार पर नियुक्ति

BSSC CGL 2025: 1481 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान में शिक्षक भर्ती, 6500 पदों पर निकली वैकेंसी, योग्यता, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया जानिए सबकुछ

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment