- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा बिहार प्रदेश छात्र जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम के द्वारा सहरसा जिला के अधिवक्ता गौरव बंटी को छात्र जदयू का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया. इनके मनोनयन से क्षेत्र में जदयू के कार्यकताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है.
ज्ञात हो कि अधिवक्ता गौरव बंटी पूर्व में 2018 से 2024 तक छात्र जदयू सहरसा के जिला अध्यक्ष के पद का भी निर्वहन कर चुके हैं. छात्र जदयू के बिहार प्रदेश सचिव के साथ साथ मधेपुरा जिला प्रभारी के पद का भी निर्वहन कर चुके हैं.
इनके मनोनयन पर मधेपुरा लोकसभा सांसद दिनेशचंद्र यादव ने बधाई देते हुए कहा कि गौरव बंटी के मनोनीत होने से आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन छात्र के रुप में मजबूत बल मिलेगा और कोसी सहरसा, मधेपुरा और सुपौल संगठन का व्यापक विस्तार होगा.
अधिवक्ता गौरव बंटी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, छात्र जदयू बिहार के प्रभारी डॉ बिरेंद्र नारायण यादव, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव समेत शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार पार्टी के हित और मजबूती के लिए काम करते आये है और आगे भी पूरी मजबूती से कार्य करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने इस मौके पर क्षेत्र के सभी जदयू के साथियों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया.
इस मौके पर छात्र जदयू बीएनएमयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने कहा कि बिहार प्रदेश छात्र जनता दल (यू०) के प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम के द्वारा सहरसा जिला के अधिवक्ता गौरव बंटी को छात्र जदयू का प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर कोशी प्रमंडल के तीनों जिला सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में इसके मनोनयन से क्षेत्र में जदयू के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है. तीनों जिले में अब और छात्र जदयू को मजबूती मिलेगा.
इस मौके पर बधाई देने के क्रम में सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन, आनंदी प्रसाद मेहता, जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, मोहिउद्दीन राईन, अक्षय झा, सोहन झा, सुपौल के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव, सहरसा के जिला प्रवक्ता मो. लूतफुल्लाह, मधेपुरा जिला प्रवक्ता डॉ. राजीव जोशी, मधेपुरा युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता, सुपौल युवा जिलाध्यक्ष प्रियंका मेहता, मानवेंद्र ठाकुर, सुशील कुमार यादव, सहरसा युवा जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, संजीत झा, मुकेश कुमार, गणेश गौरव, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सीमा गुप्ता, शिखा सिंह, देवेंद्र देव, सहरसा छात्र जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, मधेपुरा छात्र जिला अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल, सुपौल छात्र जदयू जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश, छात्र जदयू नेता कृष्णा गुप्ता, नीरज भास्कर, मोनिका कुमारी झा, पूजा झा, आरती सिंह, रानी कुमारी, श्वेता यादव,बिट्टू मंडल, शिव शंकर, केशव दास, मुकेश यादव, सनोज यादव, बाबुल सिंह, अभिनव कुमार झा, मो सानू मो बिट्टू, प्रिंस राज, मो सोहेल एवं प्रेमचंद्र यादव सहित अन्य शामिल हैं.






