बढ़ रहा स्कूटी का क्रेज, सस्ते हैं पर अच्छे हैं ये पांच स्कूटर, कर सकते हैं टेस्ट ड्राइव

By: Hemlata Karn

On: Thursday, June 26, 2025 9:17 AM

Google News
Follow Us

Patna: दोपहिया वाहनों में इन दिनों स्कूटी की मांग बाजारों में काफी अधिक बढ़ गई है. इसकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है. दरअसल, इसकी राइडिंग बहुत आसान है. शहर हो गांव हर तरह की सड़क पर इसे चलाना बेहद आसान हो जाता है. सभी उम्र के लोग चाहे वह बुजुर्ग हों, महिला हों या फिर युवा इसे बहुत इंजॉय करके चलाते हैं. वैसे तो इस सेगमेंट में होंडा एक्टिवा (Honda Activa), टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) और सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) काफी लोकप्रिय है. वैसे यह थोड़ा महंगा भी पड़ता है, इससे कम दामों पर अच्छे विकल्प लोगों के पास उपलब्ध हैं. 

TVS Zest 110

टीवीएस जेस्ट 110 (TVS Zest 110) यह इंडिया की सबसे सस्ती पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी है. इस स्कूटी को 2014 में लॉन्च किया गया था. इसमें 109.7 सीसी का इंजन लगा होता है, जो कि 7.6 बीएचपी की पावर के साथ 8.8 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है. अब तक इसे लॉन्च हुए एक दशक से ज्यादा हो गया, लेकिन अभी तक यह मार्केट में बनी हुई है. इसकी कीमत 71,015 से 73,752 रुपए तक है.

Hero Xoom

टीवीएस जेस्ट के बाद हीरो जूम (Hero Xoom) का नंबर आता है. यह होंडा डियो (Honda Dio) का कंपटीटर है. इसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ स्पोर्टी लूक भी मिल जाते हैं. इसका इंजन 110.9 सीसी का है. इसके टॉप वेरिएंट में डायमंड कट एलॉय व्हील्स मिलते हैं. वहीं, अमेजिंग कॉर्नरिंग लाइट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी इसमें लोगों को मिलती है. इसकी कीमत 78,067 से 84,017 रुपए के बीच है.

Honda Dio

हीरो जूम (Hero Xoom) का सबसे बड़ा कंपटीटर है होंडा डियो (Honda Dio). यह स्कूटी भारतीय बाजारों में काफी लोकप्रिय है. इसकी डिमांड भी युवाओं के बीच काफी अधिक है. स्पोर्टी लुक और ग्राफिक्स के कारण यह युवाओं को भाता है. स्पोर्टी कैरेक्टर के चलते होंडा डियो शार्प स्टाइलिश और आकर्षक रंग में बाजार में उपलब्ध है. किफायती स्कूटी में यह भी शामिल है. इसकी कीमत 74,958 से 86,312 रुपए हैं.

Hero Pleasure+

अब बात करते हैं हीरो प्लेजर प्लस (Hero Pleasure+) की. यह 110 सीसी स्कूटी है. इसमें एलईडी हेडलाइट और जियो फेंसिंग और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं. लूक के मामले में भी यह काफी लोकप्रिय है. जहां तक इसकी कीमत की बात है तो यह 77,577 रुपए से शुरू होती है, जो 83,897 रुपए तक जाती है.  

Hero Destini Prime

पांचवें नंबर पर भी हीरो की है स्कूटी है. वह है हीरो डेस्टिनी प्राइम (Hero Destini Prime). यह 125 सीसी इंजन के साथ आती है. इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, बाहरी फ्यूल फिलर जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. इसकी बाजार में कीमत 78,169 रुपए हैं. 

ये भी पढ़ें-

इंडिया में Kawasaki Ninja 300 ने लॉन्च की नई मॉडल, जानिए कीमत और खासीयत

OnePlus 13s की लॉन्चिंग डेट आ गई, जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बाजार में धूम मचाने को तैयार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment