Vivo X Fold 5 सैमसंग के इस फोन को देगा टक्कर, जानिए इसके अमेजिंग फीचर्स

By: Hemlata Karn

On: Friday, July 11, 2025 10:51 AM

Google News
Follow Us

Patna: इस महीने फोल्डेबल फोन का बाजार तहलका मचाने वाला है. सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 (Samsung Galaxy Z Fold 7) के लॉन्च होने के एक हफ्ते बाद, वीवो एक्स फोल्ड 5 (Vivo X Fold 5) भी भारतीय और बाज़ार में आ रहा है. वीवो के इस नवीनतम फोल्डेबल को एक अल्ट्रा-थिन और हल्का फोन बताया जा रहा है जो निश्चित रूप से गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 के लिए कंपटीशन बढ़ाएगा. फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पहले ही कंफर्म हो चुके हैं. 14 जुलाई को फोन के लॉन्चिंग की संभावना है.

वीवो द्वारा एक्स फोल्ड 3 के उत्तराधिकारी के रूप में Vivo X Fold 5 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. फोल्डेबल हैंडसेट में 8.03 इंच का 8T LTPO इनर डिस्प्ले और 6.53 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. अफवाह है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी.

वीवो एक्स फोल्ड 5 (Vivo X Fold 5) को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस कर सकता है, जिसमें सोनी IMX921 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और सोनी IMX882 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर शामिल है. वीवो एक्स फोल्ड 5 में 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है.

Vivo X Fold 5 के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 8.03-इंच (मुख्य) 8T LTPO, 6.53-इंच (कवर)
  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
  • रैम और स्टोरेज: 16GB (रैम), 512GB (स्टोरेज)
  • रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (मुख्य) + 50-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 50-मेगापिक्सल (टेलीफोटो)
  • फ्रंट कैमरा: TBA
  • बैटरी: 6,000mAh, 90W
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15-आधारित Funtouch OS 15

वीवो एक्स फोल्ड में एक आकर्षक डिज़ाइन होगा जिसमें पीछे की तरफ एक गोलाकार बैक पैनल होगा जिसमें कैमरा कटआउट और फ्लैश होंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि अनफोल्ड होने पर डिवाइस का माप 4.3 मिमी और फोल्ड होने पर लगभग 9.2 मिमी होगा. कवर डिस्प्ले पर, हमें पतले बेज़ेल्स के साथ फ्रंट सेंसर के लिए एक पंच-होल कटआउट देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Vivo X200 FE भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार, जानिए सब कुछ फीचर्स, कीमत, लॉन्चिंग डेट

इस हफ्ते लॉन्च होने वाली है चार धांसू स्मार्टफोन, बैटरी बैकअप से लेकर कैमरा तक सब है जबरदस्त

Samsung Galaxy Z Fold 7 बाजार में धूम मचाने को तैयार, नेक्स्ट जेन फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेंगे ये फीचर्स

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment