Patna: वनप्लस 13s के बाद, फैन्स को जल्द ही फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन वाला एक और कॉम्पैक्ट डिवाइस देखने को मिलेगा. हम बात कर रहा हैं Vivo X200 FE की. Vivo ने इस आगामी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के डिजाइन, मोटाई, कैमरा और अन्य कई प्रमुख जानकारियों की घोषणा पहले ही कर दी है.
इस डिवाइस की मोटाई 7.9 मिमी, Zeiss ट्यून्ड कैमरा, बड़ी बैटरी और भी बहुत कुछ होने की पुष्टि हो चुकी है. Vivo X200 FE के बारे में सब कुछ बता रहे हैं. इसकी लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन, कीमत और अन्य जानकारियां शामिल हैं.
वीवो एक्स200 एफई भारत में 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. ये डिवाइस फ्लिपकार्ट, वीवो ई-स्टोर, रिटेल चैनल और थर्ड-पार्टी वेंडर्स पर उपलब्ध होंगे. हालांकि, बिक्री की तारीख को लेकर जानकारी नहीं दी गई है.

Vivo X200 FE ने हाल ही में ताइवान में अपनी शुरुआत की है और जल्द ही भारतीय बाजार में भी इसकी एंट्री हो सकती है. वैश्विक संस्करण में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच 1.5K (1,216×2,640 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है. यह मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ SoC द्वारा संचालित है जिसमें 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है.
ऑप्टिक्स के लिए, हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Zeiss IMX921 मुख्य कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. फ्रंट में, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है. Vivo X200 FE में 6,500mAh की बैटरी है जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Vivo X200 FE के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.31-इंच, 1.5K AMOLED
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+
- रैम और स्टोरेज: 12GB LPDDR5X (रैम), 512GB तक UFS 3.1 (स्टोरेज)
- रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (मुख्य) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 50-मेगापिक्सल (टेलीफोटो)
- फ्रंट कैमरा: 50-मेगापिक्सल
- बैटरी: 6,500mAh, 90W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15-आधारित Funtouch OS 15
वीवो एक्स200 एफई की कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 54,999 रुपये और 16 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-
इस हफ्ते लॉन्च होने वाली है चार धांसू स्मार्टफोन, बैटरी बैकअप से लेकर कैमरा तक सब है जबरदस्त
OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी, हल्की बारिश भी झेल सकता है यह स्मार्टफोन





