इंडिया में Kawasaki Ninja 300 ने लॉन्च की नई मॉडल, जानिए कीमत और खासीयत  

By: Jan Manas

On: Friday, May 30, 2025 8:40 PM

Google News
Follow Us

Patna: मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी कावासाकी ने अब Kawasaki ने एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Ninja 300 का नया वर्जन लॉन्च किया है. हाल ही में अपनी MY25 Kawasaki Versys-X 300 को पिछले दिनों लॉन्च किया था. Ninja- 300 की एक्स शोरूम प्राइस 3.43 लाख रुपए रखी गई है.

एंट्री लेवल में पोपुलर स्पोर्ट्स बाइक

कंपनी के नए मॉडल की डिलिवरी जून महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगी. 2013 से Kawasaki Ninja 300 कंपनी भारतीय लाइनअप का हिस्सा रही है. यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. वहीं, स्पोर्ट्स बाइक की एंट्री लेवल में अच्छा विकल्प भी है. नए मॉडल में पुराने सभी फीचर को बरकरार रखा गया है. वहीं, इसमें नए फीचर को भी जोड़ा गया है.

Kawasaki Ninja 300 के 2025 मॉडल में क्या कुछ नाय

नए मॉडल में कई फीचर जोड़े गए हैं. जिसमें Kawasaki ZX-6R से प्रेरित एक नई प्रोजेक्टर हेडलाइट और ZX-10R जैसी बड़ी फ्लोटिंग विंडस्क्रीन भी नए मॉडल में एड किए गए हैं. इसमें रोड ग्रीप और बैलेंस को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है. इसके लिए टायर ट्रेड पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. कंपनी की ओर से इस नए मॉडल को तीन कलर में बाजार में उतारा गया है. लाइन ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और मेटैलिक मुनडस्ट-ग्रे रंग में नए मॉडल की Kawasaki Ninja 300 बाजार में मिलेगी.

295cc का पैरेलल ट्विन इंजन

Kawasaki Ninja 300 के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 295cc पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है. जो 11 हजार आरपीएम पर 38.8बीएचपी की पावर और 10 हजार आरपीएम पर 26.1एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- OnePlus 13s की लॉन्चिंग डेट आ गई, जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बाजार में धूम मचाने को तैयार

डिस्क ब्रेक है खास

ट्यूबलर डायमंड टाइप फ्रेम पर Kawasaki Ninja 300 के नए मॉडल को बनाया गया है. सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ 37एमएम टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है. ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 290एमएम का फ्रंट डिस्क और 220एमएम का रियर पेटल डिस्क सेटअप दिया गया है, जिसके साथ डुअल चैनल एबीएस दिया गया है. 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment