- रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजगीर क्रिकेट स्टेडियम और प्रस्तावित सालेपुर–राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन मार्ग का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से स्टेडियम के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.
40 की क्षमता वाला स्टेडियम
अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों की क्षमता होगी और खिलाड़ियों व मीडिया के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सीएम ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में समीक्षा बैठक कर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और वैकल्पिक संपर्क मार्गों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं.

रेलवे लाइन के ऊपर बनेगा एलिवेटेड रोड
अधिकारियों ने सीएम को बताया कि प्रस्तावित पथ के एलाइनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनाया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पथ का कार्यारंभी जल्द शुरू कराएं. इसके बन जाने से पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और समय भी बचेगा.

काम में तेजी लाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बेलऊआ, सालेपुर मोड़ और हसनपुर डायवर्सन का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें-






