सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

By: Hemlata Karn

On: Wednesday, June 18, 2025 9:17 AM

Google News
Follow Us

Patna: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर ग्रेजुएट्स की भर्ती होगी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल बेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 जून है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून तय की गई है.

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती
  • 4500 पदों पर भर्ती
  • ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • 20 से 28 साल के कैंडिडेट योग्य
  • 23 जून फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
  • centralbankofindia.co.in पर कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यात और उम्र सीमा

शैक्षणिक योग्यता की बात करें कि ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएट उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन करने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो PwBD उम्मीदवार को 400 रुपए देने होंगे. एससी, एसटी, सभी महिला उम्मीदवार, ईडब्लयूएस उम्मीदवार को 600 रुपए और जीएसटी देने होंगे. वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को 800 रुपए और जीएसटी देने होंगे.

आवेदन प्रक्रिया

ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं. होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 जून 2025 है.

यहां भी है वैकेंसी

UIDAI में कई पदों पर वैकेंसी, सेक्शन, टेक्निकल, अकाउंट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती

SSC ने 2402 पदों पर निकाली भर्ती, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 60 हजार से अधिक

मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी, 20 जून से आवेदन शुरू

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment