मुख्यमंत्री नीतीश के अवैध कारोबार पर बसपा का वार, सत्ता बदलने की सात सीटों से हुंकार

By: Jan Manas

On: Thursday, September 25, 2025 9:42 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: मुख्यमंत्री नीतीश के अवैध कारोबार पर बसपा का वार. बिहारशरीफ मुख्यालय के सर्किट हाउस में बसपा ने सत्ता के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. जिलाध्यक्ष शंकर दास उर्फ सुरेन दास और कोनंद के पूर्व मुखिया की अगुवाई में हुई बैठक में बसपा के केंद्रीय नेता डॉ. लाल जी वेदांकर और उमाशंकर गौतम ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा सातों सीटों पर ताल ठोकेगी.

बैठक में नेताओं ने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला. शराबबंदी को उन्होंने पिछलगुओं का अवैध कारोबार बताया और कहा कि सरकार बनने के 6 महीने के भीतर जनता को असली बदलाव दिखाई देगा.

बसपा ने साफ किया कि पार्टी में आपराधिक चरित्र वालों की कोई जगह नहीं होगी. इतना ही नहीं, जिन उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस हैं, उन्हें 15 लाख रुपये की सुरक्षित राशि जमा करनी होगी.

केंद्रीय नेतृत्व ने आरोप लगाया कि जीविका योजना की राशि को वोट बैंक साधने और जनता से वोट चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही चेतावनी दी कि यह चुनाव सत्ता पलट का आंदोलन होगा, बसपा अब चुप बैठने वाली नहीं है.

बैठक में प्रदेश सचिव उपाध्यक्ष एकलव्य गौड़, जिला महासचिव बलराम दास, उमेश पंडित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और चुनावी रणनीति पर मुहर लगाई.

ये भी पढ़ें-

भाजपा की उपेक्षा से फूटा गुस्सा, पूर्व जिला अध्यक्ष ने इस्तीफे से मचाया सियासी धमाका

चुनावी जंग से पहले लालू यादव के परिवार में कलह, बागी हुई किडनी देने वाली बेटी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment