- एनडीए, सीडीएस-2 के लिए आवेदन
- upsc.gov.in पर करें अप्लाई
- 12वीं पास उम्मीदवार योग्य
- 2100-2200 रुपये आवेदन शुल्क
- 1-1-2007 – 1-1-2010 बीच जन्म होना चाहिए
Patna: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA) परीक्षा (2) एवं कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नेशनल डिफेंस एकेडमी/नेवल एकेडमी (NDA NA) II और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II की लिखित परीक्षाएं 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के लिए अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए. फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास. कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो UPSC सीडीएस के लिए- 2200 रुपए, यूपीएससी एनडीए के लिए 2100 रुपए देने होंगे. एससी/एसटी, महिलाओं के लिए निशुल्क है.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov. in पर जाएं. मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें. होम पेज पर उपलब्ध UPSC NDA/NA & CDS II परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें. नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें लॉग इन करके फॉर्म भरें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.
ये भी पढ़ें- बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर की भर्ती, आपके पास है ये डिग्री तो कर सकते हैं आवेदन
ये भी पढ़ें- यूपीएसएसएससी PET- 2025 के लिए आवेदन, यहां जानें योग्यता, फीस से लेकर चयन प्रक्रिया तक





