- यूपीएसएसएससी PET- 2025 के लिए आवेदन
- 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
- 18-40 साल के कैंडिडेट योग्य
- 25 से 185 रुपए आवेदन शुल्क
- upsssc.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन
- फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 जून
Patna: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन यानी यूपीएसएसएससी ने PET- 2025 के लिए आवेदन की शुरुआत कर दी है. इसमें 18 से 40 साल के 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और ओबीसी के लिए ₹185 रुपए. एससी, एसटी के लिए 95 रुपए और दिव्यांग के लिए ₹25 तय किए गए हैं.
आवेदन की प्रक्रिया
इसमें आप ऐसे आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए PET- 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें और फोन नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें. डिटेल दर्ज कर फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
इसमें उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के बेसिस पर यूपीएसएसएससी PET स्कोर कार्ड 3 साल के लिए वैलिड रहता है. आवेदन फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 24 जून तय की गई है. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 जून 2025 है.





