मंत्री चंद्रवंशी का प्रचंड वार, धान खरीद में बिचौलियों की दलाली बर्दाश्त नहीं, तेजस्वी-राहुल जनता को छोड़ विदेश घूमने निकल जाते

By: Jan Manas

On: Saturday, December 6, 2025 11:26 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: बिहार सरकार के सहकारिता एवं वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शनिवार को हिलसा विधानसभा पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रवंशी ने किसानों से सख्त अपील की कि वे अपने धान को बिचौलियों के हाथों में न बेचें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जितना धान आवंटित होगा, उतना ही पैक्स अध्यक्ष खरीदेंगे. इसके बाहर की गई खरीद-फरोख्त सीधे अपराध मानी जाएगी.

मंत्री ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को भी चेताते हुए कहा कि अगर कोई भी अधिकारी या पदाधिकारी बिचौलियों से मिलीभगत करता पाया गया, तो कार्रवाई से बच नहीं पाएगा. गलत कमाई करने वाले अधिकारी सीधे नौकरी से बाहर होंगे. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की सख्त सलाह दी.

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर मंत्री चंद्रवंशी ने विपक्ष पर भी करारा प्रहार किया. तेजस्वी यादव के चुनाव के बाद गायब रहने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी हों या राहुल गांधी… ये दोनों कब और कहां चले जाएं, किसी को पता ही नहीं चलता। जनता ने इन्हें अब सिर्फ विदेश घूमने के लिए छोड़ दिया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने जनमत दिया, लेकिन न तो दोनों नेताओं ने लोगों का धन्यवाद किया और न ही सदन में उपस्थित हो रहे हैं. बड़ी-बड़ी बातें करके अब जनता के बीच जाने में संकोच कर रहे हैं. राउस एवेन्यू कोर्ट में पेशी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लालू परिवार को उनके कुकर्मों की सजा मिल रही है. कानून अपना काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

खजौली में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का अभिनंदन, लोगों ने लगा दी मांगों की झड़ी, मिला आश्वासन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment