पटना रैली में ताकत दिखाने नालंदा से निकला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, जिलाध्यक्ष बोले– अगला सीएम होंगे उपेंद्र कुशवाहा

By: Hemlata Karn

On: Friday, September 5, 2025 2:08 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से पटना में आयोजित संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार रैली में भाग लेने के लिए शुक्रवार को नालंदा से सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साह और जोश के साथ रवाना हुए. जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 150 गाड़ियों का लंबा काफिला निकला.

चौक चौराहा पर लोगों ने किया स्वागत

रास्ते भर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. गांव–गांव और चौक–चौराहों पर लोगों ने फूल-मालाओं, झंडों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद और संवैधानिक अधिकार हमारा हक है जैसे नारे पूरे काफिले में गूंजते रहे.

नीतीश के बाद उपेंद्र कुशवाहा होंगे सीएम

जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि पटना की यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी. उन्होंने दावा किया, नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ही होंगे. उनमें राज्य को संभालने की पूरी क्षमता और दूरदृष्टि है.

परिसीमन सुधार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया

सोनू कुशवाहा ने कहा कि बिहार में संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार का मुद्दा सबसे मजबूती से उपेंद्र कुशवाहा ने उठाया. यही वजह है कि जनता का भरोसा लगातार उनके पक्ष में बढ़ रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि पटना की यह रैली आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निर्णायक प्रभाव डालेगी.

ये भी पढ़ें-

NDA का बिहार बंद, मधुबनी, सहरसा और नालंदा में दिखा असर, सड़कें जाम, ऑफिस जाने वाले हुए परेशान

करगहर या राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर! अटकलों पर ये कहकर लगाया विराम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment