Patna: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में 3588 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती होगी. 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पद पर भर्ती निकली है. आवेदन 25 जुलाई से शुरू हो गए हैं. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट को 10वीं पास होना चाहिए. संबंधित ट्रेड में III सर्टिफिकेट होना चाहिए. अन्य फिजिकल रिक्वायरमेंट में पुरुष कैंडिडेट्स के लिए ऊंचाई 165 सेमी और सीने का माप 75-80 सेमी है. महिला कैंडिडेट्स के लिए ऊंचाई 155 सेमी होनी चाहिए. आरक्षित कैंडिडेट्स को तय नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.
इस उम्र के कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. OBC कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलेगी. SC/ST कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं. कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिंक पर क्लिक करें. बेसिक जानकारियां भरकर सब्मिट करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस जमा करके फाइनल सब्मिट कर दें.
कैंडिडेट के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- सिलेक्शन प्रोसेस के 4 फेज हैं. पहला फिजिकल टेस्ट जो क्वालिफाइंग है. इसके बाद 100 सवालों की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा दो घंटे की होगी. फिर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा. अंत में ट्रेड टेस्ट होगा. जिस ट्रेड के लिए अप्लाई करेंगे, उससे संबंधित टेस्ट होगा. जैसे- टेलर, वॉशरमैन, स्वीपर के लिए ट्रेड टेस्ट होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 है.
ये भी पढ़ें-
इंडियन आर्मी में SSC टेक्निकल की भर्ती, इंजीनियर को मौका, दौड़ में होना होगा पास
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी में भर्ती, 346 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1.77 लाख तक
मध्यप्रदेश में पारा मेडिकल स्टाफ की भर्ती, 11 अगस्त है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख





