कदम बिहार के तहत बच्चों-अभिभावकों को किया गया जागरूक, स्कूल तक बच्चों को लाने की अच्छी पहल

By: Jan Manas

On: Monday, July 21, 2025 2:25 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: मध्य विद्यालय इतासंग-भदवा द्वारा सोमवार को निकाली गई शिक्षा जागरूकता रैली ने गांव में नई चेतना जगा दी. ‘कदम बिहार’ कार्यक्रम के तहत पीपुल टू पीपुल इंडिया संस्था की पहल पर आयोजित इस रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और संस्था के सदस्यों ने भाग लिया.

घर घर पहुंचाया गया संदेश

हर बच्चा पढ़ेगा, तभी समाज बढ़ेगा, बेटी पढ़ाओ, समाज बचाओ जैसे नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं. रैली में ई-रिक्शा, लाउडस्पीकर और पोस्टरों के माध्यम से शिक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचाया गया.

अभिभावकों ने लिया संकल्प

प्रधानाध्यापक उदित नारायण ने इसे शिक्षा से जुड़ने की मुहिम बताया, जबकि एक्सीलेटर दीक्षा कुमारी ने इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में मजबूत कदम कहा. रैली से प्रभावित होकर कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प लिया. यह पहल शिक्षा को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बन गई है.

बच्चों को किया गया जागरूक

प्रधानाध्यापक उदित नारायण ने कहा कि इतासंग मध्य विद्यालय में पीपुल टू पीपुल इंडिया के तहत कदम बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत क्लास- 1 से लेकर 5 तक के बच्चों का जो स्कूल नहीं आते हैं, कहीं नहीं पढ़ रहे हैं वैसे बच्चों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई. यह रैली यह संदेश दे रहा है कि सभी बच्चों को पढ़ाना अनिवार्य है. रैली में तरह तरह के नारे लगाए गए जो बच्चों के अभिभावक को जगाए.

कदम बिहार अच्छा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि इस रैली से प्रभावित होकर अभिभावक बच्चों को विद्यालय में एडमिशन कराएंगे. ताकि बच्चे पढ़ लिखकर बिहार का नाम रौशन करे. कहा गया है कि विद्या से विहीन मानव पशु के समान है, अर्थात मानव होकर भी जानवर की तरह धरती पर जीवित है. कदम बिहार राज्य के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम होगा. 

ये भी पढ़ें-

नालंदा मैराथन दौड़ का जोश, 270 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले टीवी, कूलर और फैन

नालंदा के स्कूलों में दिखा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनोखा रंग, छात्रों को बताई गई जीवन शैली की कुंजी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment