Patna: इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती का सुनहरा मौका है. इसमें 12वीं से लेकर इंजीनियर तक को अवसर मिलेगा. इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के 170 पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
कैंडिडेट के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो असिस्टेंट कमांडेंट जनरल ड्यूटी के लिए टेक्निकल ब्रांच से (इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए. 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स की पढ़ाई की हो. संबंधित विषय में बीई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए.
उम्मीदवार के लिए आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम 25 साल रखी गई है. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवार को आवेदन करने में 300 रुपए लगेंगे, वहीं, एससी, एसटी के लिए यह निःशुल्क है. मतलब उन्हें फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
यहां पर लॉगिन कर भरें फॉर्म
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं. जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन करने के लिए अपने रजिस्टर्ड जानकारी दर्ज करें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस का भुगतान करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें. आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, कॉग्निटिव बैटरी टेस्ट एंड पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा. इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
BSF कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन की भर्ती, सिर्फ अनमैरिड भर सकते हैं फॉर्म
गुजरात बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती, बीई-बीटेक पास युवा कर सकते हैं आवेदन





