प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- PK ने व्यवस्था परिवर्तन की बात जन-जन तक पहुंचाया

By: Jan Manas

On: Monday, July 7, 2025 5:13 PM

Google News
Follow Us

Patna: जन सुराज की व्यवस्था परिवर्तन के अभियान को आज एक नई ऊर्जा मिली जब चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप औपचारिक रूप से जन सुराज परिवार में शामिल हो गए. मनीष कश्यप की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से जन सरोकार के विषयों को उठाने वाले की रही है.

व्यवस्था परिवर्तन का असर

पटना में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का स्वागत करते हुए कहा कि मनीष कश्यप कोई नेता या सिर्फ यूट्यूबर नहीं हैं, वे बिहार में व्यवस्था परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं. वे हमेशा बिहार के उन लोगों के साथ खड़े रहे हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है. उनका उद्देश्य समाज को कुछ देना है, न कि उसे नोचना. उनका जुड़ाव इस बात का संकेत है कि अब राजनीति में ईमानदारी और व्यवस्था परिवर्तन की बात जमीन पर असर कर रही है.

मनीष कश्यप ने खुद को किया जनसेवा के लिए समर्पित

इस अवसर पर मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार में वास्तविक बदलाव लाने के लिए केवल सवाल पूछना ही नहीं, बल्कि खुद जवाब बनने की जरूरत है. इसी सोच के साथ मैं जन सुराज से जुड़ रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर जी ने बिना जाति-धर्म के चश्मे से समाज को देखने की जो पहल की है और व्यवस्था परिवर्तन की बात को जन-जन तक पहुंचाया है, उनके साथ जुड़कर मैं स्वयं को जनसेवा के लिए समर्पित करना चाहता हूं. मनीष कश्यप के विधानसभा चुनाव लड़ने की भी बात कही जा रही है. वह चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

इस मौके पर जन सुराज के वरिष्ठ अधिवक्ता वाईबी गिरी, पूर्व राजदूत मनोज भारती, पूर्व विधायक किशोर कुमार, एमएलसी आफाक अहमद, महासचिव सरवर अली और युवा अध्यक्ष प्रोफेसर शांतनु उपस्थित थे.

कुछ दिन पहले बीजेपी से दिया था इस्तीफा

बता दें कि पीएमसीएच में डॉक्टरों द्वारा मारपीट की घटना के बाद मनीष कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के दौरान उन्होंने कहा कि अपने ऊपर हुए जुल्म से खुद ही नहीं लड़ पा रहे हैं तो जनता के लिए क्या लड़ेंगे. इसलिए हमने बीजेपी छोड़ने का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें-

यूट्यूबर मनीष कश्यप प्रशांत किशोर के साथ चलने को तैयार, 23 जून को जन सुराज में हो सकते हैं शामिल

मनीष कश्यप बीजेपी को बर्बाद कर देंगे! इस्तीफे के बाद दिया बड़ा चैलेंज

यूट्यूबर मनीष कश्यप पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर रोए, कहा- इन लोगों ने बेवजह मारा, जिंदगी खराब कर दी

यूट्यूबर मनीष कश्यप को PMCH के डॉक्टरों ने पीटा, 3 घंटे तक कमरे में रखा बंद

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment