Patna: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में जूनियर टेक्नीशियन की भर्ती होगी. हैवी व्हीकल फैक्ट्री में टेक्नीशियन के 1850 पदों पर भर्ती होगी. आर्मर्ड व्हीकल्स निगम के अंतर्गत आने वाले हैवी व्हीकल फैक्ट्री में जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
जूनियर टेक्नीशियन के लिए शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. वहीं, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए, साथ ही 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी कैंडिडेट के पास होना चाहिए.
उम्मीदवार के लिए शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम 35 वर्ष रखी गयी है. ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिये अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी. वहीं, एससी, एसटी के कैटेगरी के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी. वहीं, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थी के लिये उम्र सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल के लिये 300 रुपए है. एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला और एक्स- सर्विसमैन के लिए निःशुल्क हैं, मतलब इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में एक रुपए भी नहीं लगेंगे.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाएं. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस का भुगतान करें. फॉर्म सब्मिट करें और आगे की जरूरत के इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें.
चयन प्रक्रिया
जहां तक उम्मीदवारों के चयन की बात है तो इसके लिए ट्रेड टेस्ट होगा और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर सिलेक्शन होगा. हैवी व्हीकल फैक्ट्री में जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 3131 पदों के लिए निकली वैकेंसी
SBI PO Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी का मौका, सैलरी 64 हजार से ज्यादा





