Patna: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. 3131 पदों के लिए वैकेंसी आई है. कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL (एसएससी सीएचएसएल) 10+2 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए कुछ पदों के लिए मैथ्स जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल रखी गयी है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवार के लिये आवेदन शुल्क 100 रुपए रखे गए हैं. वहीं, एससी, एसटी और महिला कैटेगरी के कैंडिडेट को फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे. यह निःशुल्क है.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. एसएससी सीएचएसएल 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद SSC CGL का फॉर्म भरकर पोस्ट चुनें. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन के लिए टियर-1 एग्जाम का आयोजन होगा. उसके बाद टियर-2 एग्जाम होंगे. दोनों क्लियर करने के बाद और स्किल टेस्ट/ टाइपिंग टेस्ट होगी. उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
SBI PO Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी का मौका, सैलरी 64 हजार से ज्यादा
रेलवे में टेक्नीशियन की भर्ती, 6180 पदों पर निकली है वैकेंसी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई





