Patna: बीजेपी की बैठक से नाराज होकर चले गए अश्विनी चौबे. राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में मंच पर नहीं मिली जगहरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में अश्विनी चौबे को जगह नहीं, जिससे नाराज होकर वह मीटिंग स्थल से बाहर चले गए. बुधवार पटना के ज्ञान भवन में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी इस बैठक में शामिल होने आए लेकिन नाराज होकर चले गए.
नाराजगी पर दी सफाई
मीटिंग शुरू होने से पहले अश्विनी चौबे मंच पर पहुंचे. बैठने के लिए कुर्सू ढूंढ़ने लगे, लेकिन उन्हें नहीं मिली. नाराज होकर वह मंच से नीचे उतर गए और नीचे बैठ गए. थोड़ी ही देर बाद वे ज्ञान भवन से बाहर चले गए. जाते वक्त पत्रकारों ने उनसे नाराजगी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी दूसरे कार्यक्रम में जाना है, इसलिए जा रहा हूं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है. पार्टी में मां है. हां, कभी-कभी व्यवस्था से नाराजगी होती है. मैं वहां राजनाथ सिंह जी से भी मिला.
कार्यकारिणी की बैठक में राजनाथ सिंह
पटना में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 सालों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है और भारत आगे बढ़ सकता है.
लालू पर बरसे राजनाथ
राजनाथ सिंह ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग गरीबों-शोषितों और वंचितों की बात करते थे, सत्ता में आने के बाद बदल गए. उन्होंने याद दिलाया कि लालू निजी तौर पर कर्पूरी ठाकुर के लिए किन शब्दों का इस्तेमाल करते थे, ये सब लोग जानते हैं. कर्पूरी ठाकुर जी जब विपक्ष के नेता थे और बहुत बीमार चल रहे थे लेकिन विधानसभा में हिस्सा लेने के लिए उन्हें मजबूरी से घर से निकलना पड़ा. उन्होंने बिहार की बदहाली के लिए आरजेडी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.
ये भी पढ़ें-
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ऐलान, कोई टिकट दे ठीक, नहीं तो निर्दलीय लड़ूंगी चुनाव
तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को कबूला, कहा- प्यार किया कोई गलती नहीं की






