पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ऐलान, कोई टिकट दे ठीक, नहीं तो निर्दलीय लड़ूंगी चुनाव

By: Jan Manas

On: Monday, June 30, 2025 7:54 PM

Google News
Follow Us

Sasaram: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. सोमवार को उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है. ज्योति सिंह ने ऐलान कर दिया कि किसी भी हालत में वह काराकाट के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी चाहे कोई टिकट दे या नहीं दे.

ज्योति को जनता का प्यार

ज्योति सिंह से साफ कर दिया कि अगर कोई बड़ी पार्टी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है नहीं तो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी. सोमवार को ज्योति सिंह डेहरी में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं. उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से पिताजी की तबीयत के कारण दिल्ली में थी, लोगों से नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब आ गई हूं. जनता का प्यार मिला तो जरूर चुनाव लड़ूंगी.

नहीं तो निर्दलीय लड़ूंगी चुनाव

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि टिकट मिलने का आश्वासन तो मिला है, अगर किसी बड़ी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो जनता के आशीर्वाद से निर्दलीय ही चुनाव जरूर लड़ेंगे. ज्योति सिंह ने ही सीट और नहीं पार्टी के नाम का खुलासा किया.

लोकसभा चुनाव में भी सक्रिय थी ज्योति

ज्योति सिंह ने भले ही सीट और पार्टी का खुलासा नहीं किया लेकिन इतना उन्होंने जरूर कहा कि काराकाट के किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती है. पूरे क्षेत्र में वह पिछले दो साल से काम कर रही हैं. उनके बयान से इतना तो साफ है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह काफी सक्रिय थीं. अपने पति पवन सिंह के जमकर चुनाव प्रचार किया था. पूरे चुनाव के दौरान क्षेत्र में डटी रहीं. 

ये भी पढ़ें-

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर चोरी, 15 लाख के गहने, राइफल की 30 गोली लेकर भागे चोर, नहीं पहुंच पाए स्टूडियो तक

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीति गर्म, विपक्ष ने लगाया बैक डोर एनआरसी का आरोप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment