भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर चोरी, 15 लाख के गहने, राइफल की 30 गोली लेकर भागे चोर, नहीं पहुंच पाए स्टूडियो तक

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, June 24, 2025 3:50 PM

Google News
Follow Us

Arrah: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आरा स्थित दूसरे घर में चोरी हुई है. खिड़की को तोड़कर चोर अंदर घुसे और राइफल की तीस गोली, 15 लाख के गहने और 15 हजार कैश समेत कई सामानों की चोरी कर ली.

घर में सो रहे थे सास ससुर

बताया जा रहा है कि पवन सिंह के सास ससुर इस घर में रहते थे. घटना के समय इन दोनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था. चोरी के समय पवन सिंह के सास ससुर इसी घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे. उधर चोरों ने दूसरे घर में हाथ साफ कर लिया. चोरी की यह घटना नगर थाना क्षेत्र के न्यू मारुति नगर की है.

खिड़की तोड़कर घुसे चोर

नगर थाना में रानू सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. रानू सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बड़े भाई हैं. उन्होंने बताया कि इस घर में पवन सिंह के सास ससुर रहते थे, उनके अलावा कोई और नहीं रहता था. सुबह खबर मिली की दरवाजा अंदर से बंद है, तो मैं सुबह आया, तो पता चला कि चोर अंदर से खिड़की को पेचकर के जरिए खोलकर घुसे थे. उन्होंने कहा कि चोर राइफल की 30 गोली, 15 लाख के गहने और 15 हजार कैश लेकर फरार हो गए.

स्टूडियो तक नहीं पहुंच पाए चोर

चोरी की घटना की जानकारी पवन सिंह को भी दे दी गई. पवन सिंह ने एसपी से इस मामले को लेकर बात की है. रानू सिंह ने बताया कि इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, जहां तक चोर नहीं पहुंच पाए. नीचे से ही चोरी की घटना को अंजाम देकर चले गए. गनीमत रही कि चोर राइफल नहीं ले गए. वहीं, पुलिस पवन सिंह के घर पर पहुंचकर मामले की जांच की. जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया.  

ये भी पढ़ें-

LJP नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी के साथ भी मारपीट

अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने रास्ते हटाने के लिए बनाया खौफनाक प्लान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment