राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती, 31 अगस्त को होगी परीक्षा

By: Hemlata Karn

On: Friday, June 27, 2025 11:37 AM

Google News
Follow Us

Patna: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली गई है. उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के लिए CET पास और कंप्यूटर में डिप्लोमा होना जरूरी है. जिनके पास ये दोनों हैं और उनकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच है, वे इसमें आवेदन करने के लिए योग्य हैं. प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त को ऑफलाइन आयोजित होगी.

  • राजस्थान में VDO की भर्ती
  • CET और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
  • rssb.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई
  • 18 से 40 साल के उम्मीदवार योग्य
  • 400 से 600 आवेदन शुल्क
  • 18 जुलाई फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो VDO भर्ती 2025 के लिए ग्रेजुएशन लेवल की समान पात्रता परीक्षा (CET) पास होना जरूरी है. उम्मीदवारों के पास 12th क्लास में कंप्यूटर विषय हो या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का डिप्लोमा होना जरूरी है.

इस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

आवेदन करने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर कैटेगरी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपए हैं. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग के लिए 400 रुपए हैं.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. ग्राम विकास अधिकारी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर जाएं. रजिस्टर करके लॉगिन करें. फिर फॉर्म भर कर मांगे गए जरूरी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. फिर फॉर्म को सबमिट कर दें. आगे के काम के लिए उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चयन पीटी और मेन्स एग्जाम के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2025 है.

यहां भी है वैकेंसी-

जम्मू-कश्मीर में नायब तहसीलदार की भर्ती, 1 लाख 13 हजार होगा वेतनमान

BPSC 71वीं में 1250 पदों पर वैकेंसी, डिप्टी कलेक्टर के 100 पद पर भर्ती

राजस्थान हाई कोर्ट में चपरासी-ड्राइवर की भर्ती, उम्मीदवार के लिए ये है कंपलसरी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment