बिहार बदलाव यात्रा पर निकल रहे हैं प्रशांत किशोर, 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

By: Jan Manas

On: Tuesday, May 20, 2025 10:28 AM

Google News
Follow Us

Patna: बिहार को बदहाली से निकाल कर देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल कराने के सपने को लेकर प्रशांत किशोर राज्यव्यापी यात्रा पर एक बार फिर से निकल रहे हैं. जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज से राज्यव्यापी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकल रहे हैं. उनकी ये यात्रा संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा से शुरू हो रही है.

120 दिन और 243 सीट

इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिन में बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता के सीधा संवाद स्थापित करेंगे. उनकी ये यात्रा गाड़ियों से होगी और जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे. प्रशांत किशोर हर दिन 2 सभाओं को संबोधित करेंगे और कई छोटी-छोटी गोष्ठियों में भी शामिल होंगे. इस यात्रा का उद्देश्य है कि बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के तौर पर एक मजबूत विकल्प जनता के समक्ष रखना.

ये भी पढ़ेंं- आरसीपी सिंह की पार्टी का जन सुराज में विलय, कहा- सबके साथ किया काम, अब बनाएंगे अपना घर

जेपी के गांव सिताबदियारा से शुरूआत

तय कार्यकम के अनुसार प्रशांत किशोर दोपहर 3 बजे जेपी के गांव सिताबदियारा जाएंगे. वहां वे जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 21 तारीख को उनकी यात्रा सारण जिले के एकमा और मांझी विधानसभा से गुजरेगी.

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार से मिलकर चिराग की डैमेज कंट्रोल की कोशिश, मुलाकात की इनसाइड स्टोरी

उदय सिंह को बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

जन सुराज पार्टी ने सोमवार को पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि पार्टी की स्टेट कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से उदय सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने कहा कि उदय सिंह के पार्टी में शामिल होने से जन सुराज अभियान को मजबूती मिलेगी. साथ ही उनका व्यक्तिगत बोझ भी थोड़ा कम होगा. इससे एक दिन पहले आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी का विलय जन सुराज में कर दिया था.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment