- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में गैस सिलेंडर में लगी आग से युवक झुलस गया. युवक गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती है. जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. गैस सिलेंडर रिफिल करने के दौरान यह हादसा हुआ है.
सिलेंडर चेक करने के दौरान लगी आग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सहरसा के सलखुआ बाजार में जख्मी गणेश कुमार का छोटा गैस सिलेंडर में गैस भरने की दुकान है. जहां पर छोटे सिलेंडर में गैस रिफिल किया जाता है. गैस भरने के बाद छोटे सिलेंडर के लीकेज चेक करने के दौरान माचिस की तिल्ली जलाते ही, अचानक आग लग गई.
बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
अचानक आग लगने से गणेश को बचने का मौका नहीं मिला और वह बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सीएचसी सलखुआ में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां पर चिकित्सकों द्वारा गणेश का इलाज किया जा रहा है. घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
भाई ने क्या कहा
घायल गणेश का फुफेरा भाई सोनू कुमार ने कहा कि सलखुआ बाजार में पिछले डेढ़ साल से यह गैस भरने का दुकान चला रहा है. आज गैस के पाइप में लीकेज होने के कारण चेक कर रहा था. जेसे ही माचिस की तिल्ली जलाई कि आग लग गई. जिसमें गणेश बुरी तरह जख्मी हो गया.
समाजसेवी ने डॉक्टर से क्या कहा
समाजसेवी रितेश रंजन ने कहा कि सिलेंडर के पाइप में आग लग जाने से यह जल गया है. पेशेंट की स्थिति बहुत अच्छी नहीं लगी. हमने डॉक्टर को कहा है कि बर्निंग वार्ड थोड़ा ठंडा रहना चाहिए. एसी भी काम नहीं कर रहा है. हमने उसके संदर्भ में भी कहा कि एसी भी चलना चाहिए. डॉक्टर से कहा कि स्थिति अधिक गंभीर है तो यहां से दूसरे जगह पर पेशेंट को रेफर कर दिया जाए.
ये भी पढ़ें-
दरभंगा केसरी बस ड्राइवर का शव सहरसा में जानकी ट्रैवल मिला, शरीर पर कई जख्म के निशान
सहरसा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, बर्थडे पार्टी में गए जहरीली शराब पिलाने का आरोप
सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी, पानी पटाने को लेकर हुआ विवाद






