सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी, पानी पटाने को लेकर हुआ विवाद

By: Hemlata Karn

On: Thursday, July 17, 2025 12:25 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी गई है. गुरुवार को पानी पटाने के विवाद में एक सेवा निवृत होमगार्ड जवान को सीने में दो गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है. आनन फानन में परिजनों ने जख्मी जवान को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है. जहां जख्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

महेशपुर गांव की घटना

घटना जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नं 9 की बताई जा रही है. जख्मी की पहचान सुरेन्दर यादव के रूप में हुई है, जो सौरबाजर थानां क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नं 9 का रहने वाला बताया जा रहा है.

खेत के पानी को लेकर विवाद

वहीं, घटना को लेकर जख्मी सेवा निवृत्त होमगार्ड जवान के भाई बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की वर्षा का पानी सुजीत कुमार के खेत से बह गया. उसको शंका हुआ कि सुरेन्दर यादव खेत से पानी बहा दिया. इसी को लेकर विवाद हुआ और सुजीत नामक युवक ने सुरेन्दर यादव पर गोली चला दी. दो गोली सीने में लगी है. स्थिति अभी गंभीर है.

सुजीत यादव को ढूंढ़ रही पुलिस

वहीं, सौरबाजार थानां अध्य्क्ष अजय पासवान ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की महेशपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है. घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है. जांच के दौरान पता चला कि धान के खेत पटाने के विवाद ने सुजीत यादव नामक युवक ने सुरेन्दर यादव को गोली मार दी है जो जख्मी है और निजी नर्सिंग होम में भर्ती है. परिजन के द्वारा एक देसी कट्टा भी पुलिस को सुपुर्द किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

घर के पास गांजा पीने से रोका, नशेड़ियों ने चाकू से हमला कर दिया, पुलिस और अस्पताल की कार्यशैली पर बड़ा सवाल

पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में हत्या, कुख्यात चंदन मिश्रा को मारी 4 गोलियां, जेल से इलाज के लिए आया था हॉस्पिटल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment