दरभंगा केसरी बस ड्राइवर का शव सहरसा में जानकी ट्रैवल मिला, शरीर पर कई जख्म के निशान

By: Jan Manas

On: Sunday, July 20, 2025 2:41 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: दरभंगा केसरी बस ड्राइवर का शव सहरसा में जानकी ट्रैवल मिला. सहरसा मोहनपुर के रहने वाले किशोर झा दरभंगा केसरी नामक बस के बहुत पुराने ड्राइवर थे. जिनकी बस दरभंगा कुशेश्वर स्थान के अलावा और भी कई जगहों पर चलती है. रविवार को उनका शव दरभंगा सहरसा जानकी ट्रैवल में पाया गया.

घटना शनिवार शाम 5 बजे की है. किशोर झा के घर तब कोहराम मच गया जब सहरसा सुपर बाजार  बस स्टैंड से किशोर झा को जानने वाले ने घर पर कॉल किया कि आपके पिता जानकी ट्रैवल से सहरसा आ रहे थे वो बेहोश हैं जल्दी आइए.

पिता को देख बेटे की हालत खराब

आनन फानन में पूरा परिवार सुपर बाजार बस स्टैंड पहुंचा. जहां उनका पुत्र जैसे ही बस पर चढ़ा फिर क्या था अपने पिता को इस अवस्था में देख खुद अचेत होने लगा. फिर पूरा परिवार बेहोशी की हालत में किशोर झा को सदर अस्पताल ले कर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सदर थाना प्रभारी हॉस्पिटल पहुंच एफएसएल की टीम बुलाई और पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गए. मृतक ड्राइवर किशोर झा के शरीर पर कई जगह लाठी डंडे के गंभीर निशान पाए गए. आगे पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा मामला क्या है?

सहरसा में एक और संदिग्ध मौत

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के नवटोलिया गौसपुर गांव में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए 50 वर्षीय हंसराज यादव की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक के सात बच्चे हैं

मृतक सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी वार्ड नं 11 का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक हंशराज यादव को दो लड़का और 5 लड़कियां है. जिसमें 5 लड़कियां की शादी हो चुकी है. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

ये भी पढ़ें-

सहरसा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, बर्थडे पार्टी में गए जहरीली शराब पिलाने का आरोप

Mass suicide: 5 लाख के कर्ज में उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी-बच्चों संग धर्मेंद्र ने खाया जहर, 4 की मौत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment