- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात. सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक के समीप एक बाइक सवार युवक को कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान युवक को सड़क पर घसीट घसीट कर पीटा गया. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
इधर पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित युवक का नाम सुमन साह है जो सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक का रहने वाला है. घटना के सम्बंध में पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोसी चौक पर एक युवक का मर्डर हुआ था, इसको लेकर मृतक के परिजनों द्वारा पीड़ित युवक के भाई का नाम भी केस में दर्ज कराया गया था. लेकिन युवक की माने तो उसका भाई बिल्कुल निर्दोष है.
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसी बीच जब युवक बाइक से अपने घर जा रहा था तो मनी पासवान सहित करीब आधे दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और बीच सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई करने लगे. लोगों ने युवक को सड़क पर घसीट कर पीटा. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ.
पीड़ित युवक की माने तो पिटाई करने वाले लोग उसे SC/ST केस में फंसाने की भी धमकी दी. पीड़ित युवक और उनके परिजनों ने पिटाई करने वाले लोगों पर पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, बीच सड़क पर की जमकर मारपीट
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान






