- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश झा के पुत्र की दबंगई सामने आई है. पानी के छीटे पड़ने के विवाद को लेकर राहगीर की कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा के बेटे ने जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो तेजी वायरल हो रहा है.
यह वायरल वीडियो सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक वार्ड नं 19 की बतायी जा रही है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मुखिया पुत्र उजले शर्ट में है और राहगीर को लात घुसे से मारपीट कर रहा है. साथ ही साथ कुछ लोग झगड़े को छुड़ाने का भी प्रयास कर रहे है. लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र अपनी दबंगई दिखाने से बाज नहीं आ रहा है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस नेता के बेटे किस तरह अपनी दबंगई कर रहे हैं. कुछ लोग जब लड़ाई छुड़ा देते हैं तब फिर से किसी बात को लेकर वह लाल टीशर्ट वाले व्यक्ति को मारने की शुरुआत करते हैं. अपनी शर्ट खोलते हैं, पजामा संभालते हैं फिर पीड़ित को मारने लगते हैं. इस बीच लोग छुड़ाने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के बेटे पर रसूख का अजब नशा छाया हुआ है. वह उसे पीटते रहते हैं.
इस बीच भीड़ इकट्ठा हो जाती है. सड़क किनारे जमा भीड़ तमाशबीन बने हुए हैं. लोग झगड़े का आनंद ले रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी लड़ाई छुड़ाने की कोशिश नहीं करता है. हालांकि इस मामले में अब तक सदर थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद ही मामले में कुछ कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान
सहरसा में खेत में खाद छिड़कने के विवाद में मारपीट, गंभीर स्थिति में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती






