- रिपोर्ट- जितेंद्र गुप्ता
Bettiah: बेतिया में प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. 20 लाख रुपया गबन और अपने नाम से जमीन रजिस्ट्री करने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही पति की हत्या करा दी. जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. मृतक की पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत लझू राम जानकी मंदिर के समीप की हैं. जहां 3 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र परवतिया टोला वार्ड नं-40 निवासी चुन्नी लाल का शव मिला था. जिसके बाद बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ सदर- 1 बेतिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
जांच में चौंकाने वाला खुलासा
घटनास्थल पर FSL टीम बुलाई गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. जांच में पाया गया कि 3 जुलाई दोपहर से ही चुन्नीलाल गायब था. जिसे विशाल कुमार नाम का एक शिक्षक फोन करके घर से बुलाया और उसकी हत्या कर सड़क किनारे शव को फेंक कर फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने विशाल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि मृतक चुन्नीलाल की पत्नी चांदनी देवी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त विशाल कुमार सहित मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है.
एसपी ने दी ये जानकारी
बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्रवाई के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि मुख्य अभियुक्त विशाल कुमार का मृतक की पत्नी से नजदीकी संबंध है. अभियुक्त जमीन लिखवाने के नाम पर मृतक से 31 लाख रुपए लिया था और जमीन मालिक को केवल 11 लाख रुपये दिए था. यह हत्या मुख्य रूप से 20 लाख रुपए गबन करने और मृतक की पत्नी के नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए अभियुक्त एवं मृतक की पत्नी के द्वारा साजिश के तहत किया गया है.
ये भी पढे़ं-
पटना में बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, डीजीपी ने बनाई SIT






