Patna: इस हफ्ते लॉन्च होने वाली है चार धांसू स्मार्टफोन. सैमसंग कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 7, Samsung Galaxy Z Flip 7 दो मोबाइल फोन लॉन्च कर रही है. वहीं, वनप्लस भी मंगलवार को दो स्मार्टफोन OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE 5 लॉन्च करने जा रही है. इस आर्टिकल में चारों फोन के फीचर्स के बारे में जानेंगे.
सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 9 जुलाई, 2025 को होने वाला है. इस इवेंट में सैमसंग अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन- गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 को पेश करने की उम्मीद है.
सैमसंग गैलेक्सी 9 जुलाई को Samsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च कर रहा है. इसमें 6.8 इंच की मुख्य स्क्रीन और 4 इंच की कवर स्क्रीन होने की उम्मीद है. सैमसंग का गैलेक्सी Z फ्लिप 7 अपने बेहतर बाहरी डिस्प्ले के लिए पहले से ही एक बड़ा अपग्रेड होने जा रहा है. फ्लिप 7 का पतला दिखने वाला डिजाइन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है.

Samsung Galaxy Z Flip के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.8-इंच (मुख्य), 4-इंच (कवर)
- प्रोसेसर: गैलेक्सी के लिए Exynos 2500/ Snapdragon 8 Elite
- रैम और स्टोरेज: 12GB (रैम), 512GB तक (स्टोरेज)
- रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (मुख्य) + 12-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड)
- फ्रंट कैमरा: TBA
- बैटरी: 4,300mAh, 25W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16-आधारित One UI 8
Samsung Galaxy Z Fold 7 दक्षिण कोरियाई टेक समूह की अगली पीढ़ी के फोल्डेबल का हिस्सा है. इसमें 8 इंच की इनर स्क्रीन और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है. 4.5 मिमी की मोटाई के साथ, यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 1.1 मिमी पतला होने की उम्मीद है.

Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स
- डिस्प्ले: 8-इंच (मुख्य), 6.5-इंच (कवर)
- प्रोसेसर: गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट
- रैम और स्टोरेज: 12GB (रैम), 1TB तक (स्टोरेज)
- रियर कैमरा: 200-मेगापिक्सल (मुख्य)
- फ्रंट कैमरा: TBA
- बैटरी: 4,400mAh, 25W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16-आधारित One UI 8
Patna: OnePlus 8 जुलाई को कंपनी के समर लॉन्च इवेंट में डिवाइस (OnePlus Nord CE 5) के नए सेट की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. नए डिवाइस में नई नॉर्ड सीरीज़ लाइनअप के साथ-साथ इसका लेटेस्ट TWS, वनप्लस बड्स 4 भी शामिल है.
OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है. डिजाइन के मामले में, फोन काफी हद तक अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिखेगा, जिसमें वर्टिकल कैमरा सेटअप और पीछे की तरफ वनप्लस की ब्रांडिंग होगी, लेकिन नए कलर वेरिएंट के साथ.

OnePlus Nord CE 5 के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.77-इंच, फुल एचडी+ एमोलेड
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंशन 8350
- रैम और स्टोरेज: 8GB (रैम), 256GB तक (स्टोरेज)
- रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (मुख्य) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड)
- फ्रंट कैमरा: 16-मेगापिक्सल
- बैटरी: 7,100mAh, 80W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15-आधारित OxygenOS 15
OnePlus Nord 5 भी मंगलवार को लॉन्च हो रहा है. जिसके 6.83 इंच के फुल-एचडी+ (1,272×2,800 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की खबर है. ई-कॉमर्स साइट पर नॉर्ड 5 का प्रमोशनल पेज अब लाइव हो गया है, जिसमें इसके डिज़ाइन, उपलब्ध कलर वेरिएंट, मुख्य फीचर्स और तकनीकी स्पेसिफिकेशन की झलक दिखाई गई है.

OnePlus Nord 5 के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.83-इंच, फुल एचडी+ एमोलेड
- प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8s जेन 3
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक (रैम), 512GB तक (स्टोरेज)
- रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (मुख्य) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड)
- फ्रंट कैमरा: 50-मेगापिक्सल
- बैटरी: 5,200mAh, 80W
- 8 जुलाई को लॉन्चिंग
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15-आधारित OxygenOS 15
ये भी पढ़ें-
OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी, हल्की बारिश भी झेल सकता है यह स्मार्टफोन
8 जुलाई को लॉन्च होने वाली है OnePlus Nord 5, अमेजिंग फीचर आपको करेगा चिल्ल
Samsung Galaxy Z Flip 7 के ये फीचर देगा अमेजिंग फील, 9 जुलाई को होगी लॉन्च





