Nalanda: नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने नदी डैम में मंगलवार की शाम नहाने गए पांच युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव निवासी मोहम्मद अनस और मोहम्मद फैसल के रूप में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांचों युवक डैम में नहा रहे थे तभी अचानक गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते सभी डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन युवकों को बाहर निकाल लिया, लेकिन अनस और फैसल को नहीं बचाया जा सका. हादसे की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी.
सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी, थानाध्यक्ष और सीओ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की. वहीं, SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात होने की वजह से खोजबीन रोकनी पड़ी. बुधवार सुबह फिर से दोनों शवों की तलाश जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें–
नालंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम






