Arrah: आरा की दो लड़की घर से भागकर गुजरात के राजकोट में शादी कर ली. एक लड़की 18 साल की है जबकि दूसरी लड़की 15 साल की है. लड़की ने वहां से अपने घर वालों को मैसेज भेजा कि हमें कुछ होगा तो उसके लिए फैमिली जिम्मेदार होगी. अगर उन्हें अलग किया गया तो वे आत्महत्या कर लेंगी.
तीन साल से चल रहा था अफेयर
बताया जा रहा है कि तीन साल से दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था. चूकि दोनों लड़की थी, इसलिए घर वालों को इसका अंदाजा नहीं था. घर वाले समझ रहे थे को दोनों की दोस्ती बस ऐसे ही, क्योंकि दोनों अगल बगल में ही रहती थी.
एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन
18 साल की जो लड़की है वह खुद को पति मान रही थी. 15 साल की लड़की के कहने पर उसने उसकी मांग में सिंदूर दिया. वह लड़के की तरह अपने बाल भी कटवा लिए और लड़कों वाला गेट अप कर लिया. घर से भागकर ये लोग गुजरात के राजकोट पहुंचे, जहां पर दोनों ने शादी की. घर वाले बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन ये लोग बात नहीं कर रहीं थी. बाद में लड़कियों ने घर वालों के वायस मैसेज भेजा, जिसमें कहा कि हम अपनी मर्जी से निकले हैं. मेरे चक्कर में नहीं रहें. मुझे कुछ हुआ तो मेरे घर वाले जिम्मेदार होंगे.
गुजरात से पहुंची दिल्ली
गुजरात से दोनों लड़कियां दिल्ली अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गई. दिल्ली में जिस रिश्तेदार के यहां पहुंची थी, उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. वहां पर दोनों के रिश्तेदार पहुंचे और फिर उन्हें भोजपुर घर लाया गया. दोनों को अलग-अलग रहने के लिए बहुत समझाया गया, लेकिन काफी मेहनत के बाद भी ये लोग तैयार नहीं हुई, तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया.
थाना में हुई काउंसलिंग
24 जून को थाने में चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई. फिर दोनों की थाने में काउंसलिंग हुई. फिर वहां यह फैसला हुआ कि दोनों अपने परिवार के साथ रहेगी. फिर एक लड़की ने कहा कि अभी परिवार के लोग हमें अलग कर रहे हैं, बाद में हम साथ रहेंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे.






