- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा जिला अंतर्गत नूरसराय थाना क्षेत्र में रात के सन्नाटे में थाने के सिर्फ 1 किलोमीटर के दायरे में हुई यह वारदात पूरे इलाके में हड़कंप मच गई. नूरसराय बाजार के पीएनबी बैंक के सामने खड़ी टेंट की दुकान पर घुसकर कार सवार तीन बदमाशों ने मिनटों में लाइट्स, डीजे मशीन और अन्य महंगे उपकरण उठा लिए कुल नुकसान लगभग ₹5 लाख बताया जा रहा है.
दुकानदार मनोज कुमार ने कांपती आवाज़ में बताया कि चोर व्यवस्थित रूप से आए ताला तोड़ा, अंदर दाखिल हुए और जैसे ही सामान अपने वाहन में फेंका, तुरन्त फरार हो गए. दिल दहला देने वाली बात यह है कि पूरी वारदात दुकान के CCTV कैमरे में साफ दिख रही है. कैमरे की फुटेज में चोरों का चेहरा आंशिक रूप से दिखता है, पर उन्होंने चेहरे छिपाने के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम किया यही पुलिस को शक के घेरे में बड़े गिरोह की सक्रियता का संकेत दे रहा है.
इलाके के लोग और दुकानदार अब भय के साए में हैं. कई लोगों ने कहा कि थाने के नजदीक ऐसी निर्भिक चोरी यह दिखाती है कि अपराधी अब खुलकर काम कर रहे हैं कहीं स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सेंध तो नहीं लगी? पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद CCTV फुटेज जब्त कर छानबीन शुरू कर दी गई है. जांच अधिकारी कह रहे हैं कि फुटेज से वाहन की पहचान और संभावित रूट ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही आस-पास के दुकानों और होटलों के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पूरी मानसिकता और भागने का मार्ग साफ हो सके.
ये भी पढ़ें-
मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल, परिजनों का तांडव, तोड़फोड़-हंगामा, डॉक्टरों-नर्सों पर हमला






