खजौली से हथियार समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, कानून-व्यवस्था की दिशा में बड़ी सफलता

By: Jan Manas

On: Sunday, September 7, 2025 9:15 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: खजौली से हथियार समेत तीन अपराधी गिरफ्तार. मधुबनी जिले का खजौली थाना क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से आपराधिक गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहा है. कभी चोरी, कभी लूट, तो कभी अवैध हथियार की बरामदगी ने स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बना रखा था. ऐसे में रविवार की संध्या को खजौली पुलिस ने जिस तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई की, वह कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जाएगी.

करमौली चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर तीन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल की बरामदगी पुलिस की सक्रियता का परिचायक है. गिरफ्तार किए गए अपराधी— मो. शकील, मो. अल्ताफ और अजीत साफी उर्फ धोबी— किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

पुलिस की छानबीन में यह तथ्य भी सामने आया कि ये अपराधी राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे. यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की होती, तो निश्चित ही कोई बड़ा अपराध घटित हो सकता था. यह गिरफ्तारी केवल तीन अपराधियों को पकड़ने की घटना नहीं है, बल्कि यह पुलिस की सक्रिय खुफिया तंत्र और चुस्ती का उदाहरण है.

खजौली थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने जिस तरीके से तुरंत दबिश दी और अपराधियों को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया, वह कार्यप्रणाली अन्य थाना क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय है. अक्सर देखा जाता है कि सूचना मिलने के बावजूद लापरवाही या देर से की गई कार्रवाई अपराधियों को भागने का मौका दे देती है. लेकिन इस मामले में पुलिस की तत्परता ने अपराध की संभावित साजिश पर पानी फेर दिया. डीएसपी मनोज राम ने कहा कि खजौली पुलिस के द्वारा जो काम किया गया है वो सहारनिया है अभी उनका और भी अपराधी इतिहास का जांच चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 घंटे में 4 अपरहणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत को भी किया बरामद

फरिश्ता बनी मधुबनी पुलिस: लापता बच्ची को 3 घंटे में सकुशल लौटाया, डीएम ने भी की सराहना

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment