- संवाददाता- राज कुमार झा
Madhubani: मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई. मधुबनी पुलिस अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए, पांच घंटे के अंदर में अपहरण के एक मामले में सफलता प्राप्त की. पुलिस ने नरहिया थानान्तर्गत अपरहण मामले में 5 घंटे के अन्दर घटना में संलिप्त 4 अपराधी को देसी कट्टा और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
अपहरण की मिली सूचना
नरहिया थाना को सूचना मिला कि हिरपट्टी चौक से लौकही तरफ जाने वाले रास्ते में 100 मीटर आगे दुर्गा मंदिर के पास एक वैगनर कार चालक को कार सहित 4 अपराधी द्वारा अवैध हथियार के बल पर अपरहण कर लिया गया. अपहरणकर्ता अपहरण के निर्मली थाना क्षेत्र की ओर भाग गए.
एक्शन में मधुबनी पुलिस
पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्मली थाना के सहयोग से 5 घंटे के अन्दर कार सहित सुरक्षित चालक को बरामद किया गया. घटना में संलिप्प 4 अपराधी को देसी कट्टा, एवं 03 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया. इन लोगों को बेला निर्मली थान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. नरहिया थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
पिन्टु यादव, पे०-राजनारायण यादव, सा०-ढांछिया, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी. परमेश्वर उर्फ पेट्रोल, पे०-भोला यादव, सा०-ढांछिया, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी. रविन्द्र मंडल, पे०-महेश्वर मंडल सा०-ढांछिया, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी. राधे सााह, पे०-बिरबल साह, सा०-धरहरा, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी.
ये भी पढ़ें-
फरिश्ता बनी मधुबनी पुलिस: लापता बच्ची को 3 घंटे में सकुशल लौटाया, डीएम ने भी की सराहना
मधुबनी में एटीएम में लूट की कोशिश, कैश भरते समय पहुंचे डकैत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस






