फरिश्ता बनी मधुबनी पुलिस: लापता बच्ची को 3 घंटे में सकुशल लौटाया, डीएम ने भी की सराहना

By: Rahul Kumar

On: Saturday, August 30, 2025 4:05 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: फरिश्ता बनी मधुबनी पुलिस, तीन घंटे में लापता बच्ची को ढूंढ़ निकाला, कोतवाली चौक वार्ड संख्या 42 की 3 वर्षीय बच्ची आरफा सिद्दीकी शुक्रवार को अचानक घर से लापता हो गई. बच्ची के पिता अखलाख सिद्दीकी नमाज अदा करने गए थे और लौटने पर बच्ची के गायब होने का पता चला. पिता ने तत्काल नगर थाना अध्यक्ष को इसकी सूचना दी.

नगर थाना अध्यक्ष ने व्यक्तिगत तत्परता दिखाते हुए भोजन छोड़ तुरंत टीम संग मौके पर पहुंचकर सघन खोज अभियान शुरू किया. उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह हुआ कि मात्र 3 घंटे के भीतर बच्ची को 3.5 किलोमीटर दूर सिंघानिया चौक से सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में व्यापक तलाशी शुरू की और सीसीटीवी फुटेज समेत स्थानीय सूचना नेटवर्क का उपयोग किया. अंततः बच्ची को बिना किसी नुकसान के उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

बच्ची के पिता अखलाख सिद्दीकी ने भी भावुक होकर कहा, “जिला प्रशासन और नगर थाना टीम का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. अगर इनकी त्वरित कार्रवाई नहीं होती तो पता नहीं क्या हो जाता. ये हमारे सच्चे रक्षक हैं.

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने नगर थाना अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को इस अनुकरणीय कार्य के लिए धन्यवाद और बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि जिला पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. ऐसी त्वरित कार्रवाई से नागरिकों में भरोसा और मजबूत होता है.

 नगर थाना अध्यक्ष की यह पहल न केवल कानून-व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि मानवता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है. इस घटना से एक बार फिर साबित हुआ है कि मधुबनी पुलिस जनता की सुरक्षा और भरोसे के लिए सदैव तत्पर है.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में एटीएम में लूट की कोशिश, कैश भरते समय पहुंचे डकैत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment