- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बाबा को किया गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल. सहरसा महिला थाना पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है.
पूजा कराने जाता था पीड़िता के घर
जानकारी के मुताबिक आरोपी गोविंद झा है जो अरापट्टी, महिषी थाना का रहने वाला है. वह पूजा करने के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था. इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया.
वीडियो वायरल करने की धमकी
इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा. लगातार ब्लैकमेल और मानसिक तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने 20 सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया.
पीड़िता के बयान पर केस दर्ज
पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग भी कराई गई. त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी को जेल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-
पुलिस कस्टडी में दुष्कर्म के आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश, बेबस दिखी पुलिस, मुश्किल से बचा पाई जान
5 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म, नींद में घर से उठाकर ले गया पड़ोसी, आरोपी गिरफ्तार






