- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: बिहार के सहरसा में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई भी की है. यह पूरी घटना बीती देर रात जिले के चिरैया थाना क्षेत्र की है.
नींद से बच्ची उठा ले गए
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात जब बच्ची अपने घर में सो रही थी इसी बीच रात के करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक अजित कुमार बच्ची को उठाकर घर से दूर ले गया और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

बच्ची को डरा धमकाकर घर भेज दिया
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने बच्ची को डरा धमका कर उसके घर पहुंचा दिया. जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने पूरी घटना अपने घर वालों को बताया. इधर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस फिलहाल पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पूरे मामले पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नाबालिग बच्ची से रेप की बात सामने आई है, आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, पुलिस की पूरी कोशिश है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
एसडीपीओ ने दी ये जानकारी
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि चिरैया थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है. एक पांच साल की बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी, जब रात के दो बजे मां की नींद खुली तो बच्ची नहीं मिली, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिली. रात के तीन बजे एक पड़ोसी ने बच्ची को उसकी गोतनी के पास दे गया. बच्ची नग्न अवस्था में थी, उसके शरीर पर काफी जख्म था. बच्ची ने सारी घटना अपनी मां को बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कांड को महिला थाना में दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान






