पुलिस कस्टडी में दुष्कर्म के आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश, बेबस दिखी पुलिस, मुश्किल से बचा पाई जान

By: Jan Manas

On: Tuesday, September 16, 2025 9:04 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: पुलिस कस्टडी में दुष्कर्म के आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश. बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक रॉय, DSP मुकेश कुमार ठाकुर की मौजूदगी में पुलिस अभिरक्षा में ले जा रहे एक आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी है. ग्रामीणों का भारी बवाल और जबरदस्त आक्रोश के आगे सिमरी बख्तियारपुर पुलिस बेबस और लाचार दिखी.

आक्रोशित ग्रामीणों के झुंड आरोपी की बेरहमी से पिटाई करने में लगी रहीं. आक्रोशित भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस के साथ भी खूब धक्का मुक्की की और देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई.

बता दें कि सरेआम पिट रहे व्यक्ति का नाम धीरेन्द्र शाह उर्फ धीरू है जो भटपुरा गांव का रहने वाला है जिस पर ग्रामीणों का आरोप है कि इसी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कलावती देवी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है. भारी बवाल के बीच कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटिल हो गए और अपनी जान बचाने के लिए सर्विस पिस्टल लहराना पड़ा.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे आरोपी की ग्रामीणों के द्वारा पिटाई की जा रही है और सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ठाकुर अपने दलबल के साथ उसे सुरक्षित रूप से भीड़ के चंगुल से निकाल कर बाहर ले जाने की जद्दोजहद करते दिख रहे है.

ये भी पढ़ें-

चोरी का आरोप लगाकर चौकीदार ने जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल, पीड़ित मांग रहा इंसाफ

बीच सड़क पर बिचौलिए की जमकर हुई पिटाई, वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए थे दो हजार रुपए

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment