- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: राजद में रंजीत यादव की वापसी पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्हें लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. राजद में वापसी के बाद पहली बार सहरसा आगमन पर रंजीत यादव का पूजा बैंक्वेट में भव्य स्वागत हुआ. पूर्व मंत्री सहित बड़ी संख्यां में कार्यकर्ता शामिल हुए.
टिकट नहीं मिलने पर की थी बगावत
दरअसल, गत विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत कर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध खुद चुनाव लड़ा. परिणामस्वरूप पार्टी ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब पुनः उनकी राजद में वापसी हुई है. पटना में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रंजीत यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
सहरसा में भव्य स्वागत
उनका राजद में वापसी से सहरसा के चारों विधानसभा में पार्टी को मजबूती मिलेगी. राजद में वापसी के बाद पहली बार सहरसा आगमन पर जिला राजद की ओर से जिला परिषद प्रांगण स्थित पूजा बैंक्वेट में स्वागत समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया. गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ सहरसा सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.

समारोह में ये हुए शामिल
इस समारोह में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्यां में कार्यकर्ता शामिल हुए.
पूरे कोसी में होगा असर
वहीं, मौके पर मौजूद राजद नेता सह पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया रंजीत यादव इस क्षेत्र के कद्दावर नेता है. जिन्होंने कुछ कारणवश गत विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को छोड़ा था अब पुनः उनकी राजद परिवार में वापसी हुई है. उनके राजद में शामिल होने से कोसी क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी और हम सभी एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करवाएंगे.
ये भी पढ़ें-
नीतीश की सियासत में तेजस्वी की छाया: बिहार में वादों की नकल का खेल
बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम, चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात
तेजप्रताप यादव के सपने में पीएम मोदी, किया ये ऑफर, एक्स पर तेजू भैया से यूजर्स ने पूछे अतरंगी सवाल






