- रिपोर्ट- परवेज आलम
West Champaran: 11 साल केंद्र में बीजेपी की सरकार के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में बगहा बीजेपी कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने बीजेपी की उपलब्धियां को बताया. उन्होंने कहा कि जब 2014 बीजेपी सत्ता में आई तो हमें समस्याग्रस्त भारत मिला था. मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश है.
पाकिस्तान में घुसकर मारा
उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है. साथ ही उन्होंने विगत दिनों आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिन्दूर का चर्चा करते हुए कहा कि यह विश्व की पहली घटना है कि एक परमाणु सम्पन्न देश में घुस कर हमने दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर दिया. लेकिन पाकिस्तान की चूं तक करने की हिम्मत नहीं हुई.
बन रहे मेडिकल कॉलेज और हवाई अड्डा
कुंतल कृष्ण ने कहा कि पहले हम विदेशों से हथियार खरीदते थे और अब हम विदेशों में हथियार बेच रहे हैं. साथ ही उन्होंने बिहार को केंद्र से मिली सहायता का भी उल्लेख किया. बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और हस्पतालों का जिक्र करते हुए उड़ान योजनाओं में बिहार में बनाने वाले हवाई अड्डा के विस्तार से यातायात की बढ़ रही सुविधाओं की उपलब्धियों को बताया.
प्रशांत किशोर की मानसिक स्थिति खराब
उन्होंने प्रशांत किशोर द्वारा नीतीश कुमार को मानसिक बीमार कहने के सवाल पर कहा कि प्रशांत किशोर एसी में रहने वाले व्यक्ति हैं, इतनी गर्मी में बाहर निकल रहे हैं इससे उनका मानसिक स्थिति खराब हो गया है. नीतीश कुमार ने अपने विकास यात्रा में जो भी बातें कही है वह सब पूरा हो रहा है.
ये भी पढ़ें-
कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर गंभीर, किया जा रहा है जनसंपर्क, तीन योजनाओं पर है खास फोकस
मधुबनी में रोजगार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- रोजगार दो नहीं तो छोड़ो गद्दी






