- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: बिहारशरीफ में निकली जागरूकता रैली, श्रम कल्याण केंद्र पर हुआ समापन, फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज स्लोगन को सार्थक करते हुए बिहारशरीफ प्रधान डाकघर से सैकड़ों डाक कर्मचारियों ने साइकिल रैली निकाली. रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए श्रम कल्याण केंद्र में जाकर समाप्त हुई. इसका उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था.
स्वास्थ्य के साथ संतुलित जीवन शैली
इस अवसर पर नालंदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कम से कम आधा घंटा शारीरिक व्यायाम के लिए जरूर निकालना चाहिए. यह न सिर्फ उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा, बल्कि जीवनशैली भी संतुलित बनी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल का उपयोग बढ़ाकर हम पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
साइकिल रैली में शामिल हुए ये लोग
रैली में शामिल डाक कर्मियों में उत्साह देखने को मिला. प्रमुख रूप से रवि रंजन कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, साजिद आलम, आनंद कुमार, राकेश पासवान, राहुल प्रसाद, रतन चौधरी, राजवर्धन सिंह, राजन कुमार, मृत्युंजय कुमार और संजय कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे. रैली के माध्यम से शहरवासियों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया.
ये भी पढ़ें-
भारत-नेपाल बॉर्डर पर योगाभ्यास, एसएसबी ने खास अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
एक पेड़ मां के नाम अभियान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया भावनात्मक संदेश






