- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: कुख्यात भानु मंडल गिरफ्तार. सहरसा के बसनही थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी भानु मंडल के साथ उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने इन अपराधियों की गिरफ्तारी भागलपुर जिले गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई चौक के समीप से की है.
हत्या, लूट, रंगदारी के कई मामले दर्ज
गिरफ्तार अपराधियों में 25 हजार के इनामी अपराधी भानु मंडल पर लूट, हत्या, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने इस गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया से साझा की. उन्होंने कहा कि बसनही थाना अंतर्गत महुआ बाजार और गौशाला दोनों जगहों पर रंगदारी मांगने की बात सामने आई थी.
रंगदारी की शिकायत के बाद एक्शन
मुकेश ठाकुर ने कहा कि बसनही थाना में रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया था. इसके मुख्य आरोपी भानु मंडल था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार बसनही पुलिस प्रयास कर रही थी. इस संबंध में एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे. इसके लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया था और उसी टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान किया गया और भानु मंडल को गिरफ्तार किया गया.
जेल निकलकर मामने लगा था रंगदारी
एसडीपीओ ने कहा कि भागलपुर जिले गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई चौक इन्हें गिरफ्तार किया गया है. रंगदारी के कांड का उद्भेदन किया गया. इससे पूर्व भानु मंडल पर बसनही थाना क्षेत्र में ही आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है. जिसमें मुख्य रूप से हत्या, लूट और रंगदारी का मामला दर्ज है. 2022 में भी वह जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से छूटा था और फिर रंगदारी मांगने लगा था.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को मारी गोली, लूट के विरोध करने पर गुंडों ने की फायरिंग
सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप






