नालंदा में नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या, संदिग्ध हालत में मिला शव, पति समेत चार पर केस

By: Jan Manas

On: Thursday, June 5, 2025 9:58 PM

Google News
Follow Us

Nalanda: बिहार की एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई है. नालंदा जिले में दहेज को लेकर हत्या का एक मामला सामने आया है. हत्या के बाद ससुराल से सभी फरार हो गए. मृतक की ननद ने फोन कर आत्महत्या करने की बात कही. मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.  

10 माह पहले हुई थी शादी

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में बुधवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतक की पहचान 20 वर्षीय निशु कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 10 माह पहले रोहित चौहान से हुई थी. मृतका के पिता दिनेश चौहान ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

दिनेश चौहान के मुताबिक, बेटी की ननद ने फोन कर बताया कि निशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन जब वे ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था और बेटी का शव बेड पर रखा हुआ मिला. परिजनों का दावा है कि निशु की हत्या गला या मुंह दबाकर की गई है. उन्होंने सास और ननद पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

पति समेत चार के खिलाफ एफआईआर

नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों के बयान पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment