2025 के लिए NDA का फुल प्रूफ प्लान तैयार, तेजस्वी-PK के प्लान को फेल कर रहे नीतीश

By: Jan Manas

On: Tuesday, June 24, 2025 8:53 PM

Google News
Follow Us

Patna: चार महीने बाद बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एनडीए ने फुल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है. इसी प्लान के तहत बिहार में काम चल रहा है. प्लान में पार्टी और सरकार सभी के लिए स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है. उसी के तहत सरकार और एनडीए में शामिल पार्टियां काम कर रही हैं.

चुनाव से पहले पीएम मोदी का 9 और कार्यक्रम

जहां तक पार्टी स्तर की तैयारी की बात है तो बीजेपी ने पीएम मोदी को मैदान में उतार दिया है. मोदी अभी तक तीन जगहों मधुबनी, बिक्रमगंज और सिवान में कार्यक्रम कर चुके हैं, इन रैलियों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई है. वहीं, एनडीए कार्यकर्ताओं का जोश भी हाई है. अभी 9 और जगहों पर आने वाले दिनों में उनका कार्यक्रम होने वाला है. इसकी रूपरेखा तैयार है. बस अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया चल रही है.

15 सितंबर से पहले हो जाएंगे सारे कार्यक्रम

आने वाले दिनों में कोसी, गया और बेगूसराय में उनका कार्यक्रम तय हो गया है और छह जगहों पर उनके कार्यक्रम को फाइनल किया जा रहा है. पार्टी की ओर से यह कोशिश हो रही है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही मोदी पूरे राज्य में रैली कर लें. मोदी की रैली से माहौल बन जाएगा. 15 सितंबर से पहले तक बिहार में पीएम मोदी का 9 कार्यक्रम हो सकते हैं. वहीं, एनडीए की यह कोशिश कि चुनाव से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी तरह जनसभाएं की जाए.

नीतीश भी ताबड़तोड़ ले रहे हैं फैसला

इधर, सरकार की तरफ से भी चुनावी फैसले लिए जा रहे हैं. पिछले दिनों नीतीश कुमार ने बुजुर्गों के पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांगों को मिलने वाले पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया है. वहीं, आज नीतीश सरकार ने जीविका कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन को बढ़ा दिया है. जीविका परियोजना के तहत काम करने वाले 1.4 लाख कार्यकर्ताओं के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा नीतीश कुमार ने कर दी है. वहीं, स्वयं सहायता समूह के लोन पर ब्याज दर में भी कटौती की गई है. साथ ही मां जानकी मंदिर निर्माण को लेकर भी कई फैसले किए गए हैं.

महिला सम्मान राशि पर फैसला संभव

पेंशन को लेकर प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव भी लगातार बढ़ाने की बात कर रहे थे. प्रशांत किशोर पेंशन को बढ़ाकर 2 हजार करने की बात करते हैं. तेजस्वी यादव 1500 करने का वादा कर रहे हैं. इस बीच नीतीश कुमार ने पेंशन राशि तीन गुना बढ़ाने का ऐलान कर दिया. इधर महिला सम्मान राशि को लेकर भी तेजस्वी यादव माई बहिन मान योजना लाने की बात कर रहे हैं. उसके तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपए देने का वादा कर रहे हैं. संभव है कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार इसे लेकर भी फैसला ले लें. जो भी फैसला लेना है, जल्द लेना होगा क्योंकि अब समय नहीं बचा है. 

ये भी पढ़ें-

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक, 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई पेंशन राशि

मां जानकी मंदिर का डिजाइन फाइनल, राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मंदिर

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment